‘आईएनआर फेक नोट चैक गाइड’ ऐप को एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन के लिए आईओएस से डाउलोड किया जा सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के डेटा के मुताबिक अब तक 1,57,797 नकली नोट पकड़े जा चुके हैं।
जीएसटी लॉन्च करने के बाद केंद्र सरकार ने आम लोगों और व्यापारियों को इसके बारे में सही जानकारी देने के लिए कदम उठाए। इसी कड़ी में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी रेट फाइंडर (GST Rate Finder) ऐप लॉन्च की है। इस एप की मदद से लोगों को किसी भी चीज पर लगने वाले जीएसटी की सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल यह एप एंड्रॉयड स्टोर में उपलब्ध है और जल्द ही इसे आईओएस व विंडोज के लिए भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसे आप एंड्रॉयड प्ले स्टोर में जीएसटी रेट फाइंडर लिखकर सर्च कर सकते हैं।


very nice news sir. thank u
ردحذفGood news, Your website is awesome
ردحذفإرسال تعليق