1. हाथी
किसी भी शुभ मौके पर हाथी या हाथी का जोड़ा देना या पाना शुभ माना जाता है। गिफ्ट में हाथी की मूर्ति सोने, चांदी, पीतल और लकड़ी का दिया जा सकता है।
2. दो तरफा गणेश जी
ऐसी मूर्ति या तस्वीर जिसमें दो गणेश जी बने हों उसे उपहार में लेना या देना शुभ माना जाता है। तस्वीर को लेकर विशेष ध्यान रखें कि दोनों तरफ गणेश की मुख होना चाहिए, पीठ नहीं दिखनी चाहिए।
3. कपड़े
लोगों को उपहार में कपड़े देना और पाना भी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से उपहार देने वाले और लेने वाले का दुर्भाग्य खत्म हो जाता है और सौभाग्य बढ़ता है।
4. मिट्टी की बनी चीजें
मिट्टी का बना कोई शो-पीस गिफ्ट करना या पाना शुभ और सुख की प्रतीक माना जाता है। ऐसा होने पर काफी समय से फंसा हुआ धन धीरे-धीरे मिला शुरू हो जाता है और आय में वृद्धि होती है।
5. चांदी की वस्तु
शास्त्रों में चांदी देना और पाना मंगलकारी माना गया है। जबकि सोना देना निषेध कहा गया है। चांदी का सिक्का या वस्तु देने या मिलने से मां लक्ष्मी खुश हो जाती हैं।

إرسال تعليق