मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर विलियम चोपिक के मुताबिक ऐसे कपल्स कि एवरेज उम्र बाकी कपल्स की तुलना में ज्यादा होती है। ऐसे कपल्स कम बीमार रहते हैं और उन्हें डिप्रेशन की समस्या भी उनसे दूर ही रहती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि सामान्य रूप से एक खुश जीवन साथी के साथ रहने से स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। बता दें कि ये रिसर्च 1981 मध्यम आयु वाले जोड़ों पर किया गया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि खुश जीवनसाथी वालों में समय के साथ स्वास्थ्य की बेहतर रपट देखने को मिली। यह व्यक्ति की अपने खुशी से ज्यादा हो गई।
पहले के शोध में कहा गया था कि अक्सर खुश लोग स्वस्थ होते हैं, लेकिन चोपिक इसे एक कदम आगे ले जाकर पारस्परिक रिश्ते का स्वास्थ्य पर प्रभाव जानना चाहते थे। चोपिक के अनुसार, खुश जीवनसाथी ज्यादा मजबूत सामाजिक सहयोग और देखभाल करते हैं। इसके बजाय नाखुश रहने वाले जीवनसाथी खुद के ही तनाव और समस्याओं में उलझे रहते हैं।

إرسال تعليق