'त्रिदेव' फिल्म की यह एक्ट्रेस अब जी रही है ऐसी जिंदगी!


अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम 'आखिरी अदालत' और 'त्रिदेव' जैसी सफल बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं थी। लेकिन इन्होने अपनी शादी के बाद उन्होंने फिल्में छोड़ दी थी। पिछले 25 सालों से वे गुमनामी की जिंदगी जी रही थीं। सोनम के पति राजीव राय ने 'मोहरा' और 'गुप्त' जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।


कहा जाता है कि राजीव और सोनम फिल्म त्रिदेव (1989) की मेकिंग के दौरान करीब आए थे। तीन साल बाद 21 जनवरी, 1991 को जोड़ी ने शादी की थी। करियर के पीक पर सोनम ने डायरेक्टर राजीव का हाथ थामा। इससे पहले वे 'आखिरी अदालत' और 'अजूबा' जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोर चुकी थीं।


राजीव से शादी करने के बाद सोनम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। वहीं, राजीव ने ''गुप्त'' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई। लगभग उसी समय राजीव अंडरवर्ल्ड के टारगेट में आए। जब उनके ही ऑफिस के सामने उनपर अटैक हुआ तो जोड़ी ने इंडिया छोड़ विदेश में सेटल होने का फैसला लिया। ये पहले लॉस एंजिलिस फिर स्विट्जरलैंड और फिर कुछ सालों पहले मुंबई लौटे। हालांकि, 2001 से वे अलग रह रहे हैं।


सोनम के साथ अपने रिलेशनशिप पर राजीव बोले, "पिछले 15 सालों से हम वेकेशन पर जा रहे थे, लेकिन दोनों अलग कमरों में ठहरते थे। बेटे की पढ़ाई के लिए हम दुनिया की अलग-अलग जगहों पर रहे। हम बहुत पहले अलग होना चाहते थे, लेकिन बेटे के 18 साल के होने का इंतजार कर रहे थे। अब वह 23 का हो गया है और मैच्योरिटी से हमारे डिसिजन को एक्सेप्ट कर चुका है। अगर वो इस डिसिजन से खुश नहीं होता तो हम अपनी-अपनी जिंदगी अलग नहीं जी पाते।" 

Post a Comment

أحدث أقدم