इन बॉलीवुड स्टार्स की बढ़ती उम्र का भी इनकी जवानी और खूबसूरती पर असर रहा फीका!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सैलेब्स अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए शुरू से ही फेमस हैं। अक्सर एेसा कहा जाता है कि जब तक आपकी जवानी और खूबसूरती बरकरार है, सिर्फ तभी तक आपको इस इंडस्ट्री में काम मिलता है। उम्र के बढ़ने से स्टार्स का चार्म खत्म होने लगता है, लेकिन बी-टाउन में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी उम्र उनके चार्म को खत्म नहीं कर पाई है। आइए आज हम आपको कुछ एेसे सैलेब्स के बारे में बताते हैं।

1. सोनाली बेंद्रे


शर्मिली लड़की के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रैस सोनाली बेंद्रे आज भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में “बादल बरसे तरसे दिल” गाने से शुरुआत की थी, तब से अब तक वह बिल्कुल नहीं बदली हैं। इनको देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है।  हम आपको बता दें कि इनकी उम्र 43 साल है और उनके चेहरे पर एजिंग की एक शिकन तक भी नहीं है।

2. रेखा


70 और 80 के दशकों में अपनी दिलकश अदाकारी दिखाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा आज भी कई दिलों की धड़कन है। हर कोई रेखा की ग्रेसफुल लुक का आज भी कायल है। बी टाउन की यह अदाकारा आज 62 साल की हैं लेकिन देखने में वे 30 वर्ष की ही लगती हैं। हर कोई रेखा का यह राज जानना चाहता हैं कि आखिर वह कैसे खुद को इतना मैंटेन कर पाती हैं।

3. श्रीदेवी


बाॅलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितनी की पहले। उनकी फिगर से उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता। हम आपको बता दें कि श्रीदेवी की उम्र 52 साल की है। जब वह अपनी दोनों लड़कियों के साथ खड़ी रहती हैं तो वह अपनी लड़कियों की बहन लगती हैं।

4. अक्षय कुमार


फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिट एक्टर का खिताब अक्षय कुमार को ही मिला हुआ है। 40 साल से ज्यादा के होने के बावजूद भी इनकी फिटनेस और अभिनय समय के साथ-साथ निखरते जा रहे हैं। इनकी फिटनेस का दीवाना हर कोई है। इन्होंने अपने लाइफस्टाइल को काफी अच्छी तरह से मैंटेन कर रखा है।

5. अनिल कपूर


अनिल कपूर को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे 31 साल की बेटी सोनम कपूर के पिता है। वे उनके साथ खड़े हुए उनके भाई जैसे ही लगते हैं। वे आज भी पहले जितने ही हैंडसम लगते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم