ध्यान रखें आम में शूगर भी काफी होती है। आप सोचेंगे ये तो नैचरल शूगर है, तो फिर भी जरा इस बात को भूल जाइए क्यों कि नैचुरल चीनी शरीर के लिए एक लिमिट तक ही अच्छी है, उसके बाद आपको बीमार कर सकती है। यदि डायबिटीक हैं तो आम का शौक अस्तपाल के चक्कर तक लगवा सकता है। आम बेहद गर्म फल है, इसे ज्यादा खाने से चेहरे पर फोड़े-फुंसी और दाने हो सकते हैं। सो आम लिमिट में खाइए वरना आम चेहरे की रंगत और चमक दोनों चुरा लेगा।
याद रखें आम के मुंह पर चीक या तरल पदार्थ होता है जिसे यदि आपने ठीक से साफ नहीं किया या उसे बाहर नहीं निकाला तो मुंह का स्वाद तो बिगाड़ेगा ही बल्कि मुंह पर लगा तो उन्हें दाद, खुजली और दाने पर ला सकता है। इसके अलावा गले यदि ये गले में चला जाता है खराश तो पैदा करेगा ही बल्कि दर्द और सूजन पैदा कर सकता है। जो गठिया और साइनस जैसी बीमारियों के शिकार हैं, उन्हें तो आम से थोड़ी दूरी बना ही लेनी चाहिए। ध्यान रखें आम इन रोंगों को और बढ़ा सकते हैं।
आम का सीधा संबंध आपके पेट से होता है। याद रखें मीठा, लजीज और सुस्वादु आम जितना अच्छा खाने में लगता है, उतना ही ये पेट की हालत भी खराब कर सकता है। ज्यादा आम खाने से लूज मोशन, पेट में आंव पड़ना जैसी बीमारी हो सकती है। कुल मिलाकर आम हाजमे को खराब कर सकता है।

إرسال تعليق