सनी देयोल के वो हिट डायलॉग जिन्हें लोग आजतक नहीं भूल सके


सनी देओल का तारीख पर तारीख वाला डायलॉग सुनकर आज भी दर्शक रोमांचित हो जाते हैं। उनके ये पावरफुल डायलॉग सुनकर सिनेमाहॉल में तालियों और सीटियों का जो शोर गूंजता रहा है, वो शोर आज फिर सुनाई देगा जब ये टॉप 10 पॉपुलर डायलॉग्‍स एक साथ आपके मोबाइल पर गूंजेंगे।

1. साल 1993 में आई सुपरहिट फिल्‍म दामिनी में सनी देओल ने तो दमदार डायलॉग्‍स की झड़ी ही लगा दी थी। इस मूवी में एक रेप पीड़ित की लड़ाई लड़ते हुए एडवोकेड चड्ढा यानि अमरीश पुरी को धमकाने के दौरान सनी देओल ने बोला था यह यादगार डायलॉग 'जब यह ढाई किलो का हाथ किसी पे पड़ता है तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है'।

2. 1985 में रिलीज हुई अर्जुन मूवी में सनी देओल ने अकाउंटेंट लोगों को चर्चा में ला दिया था। इस मूवी में उनका यह डायलॉग काफी पॉपुलर हुआ - मैं तुम्‍हारे अकाउंटेंट का बेटा हूं और ये पिटाई तुम्‍हारे अकाउंट में बहुत दिनों से लिखी थी।

3. दामिनी मूवी में सनी देओल का एक और डायलॉग बहुत पॉपुलर हुआ। कोर्ट रूम में जिरह के दौरान सनी बोले-   तारीख पे तारीख.. तारीख पे तारीख…तारीख पे तारीख और तारीख पे तारीख मिलती रही है…लेकिन इंसाफ़ नही मिला माई लॉर्ड इंसाफ़ नही मिला…मिली है तो सिर्फ़ ये तारीख।

4. 1996 में आई मूवी घातक में सनी देओल ने विलेन कात्‍या यानि डैनी डेंजोंगपा को दी थी ये धमकी - ये मजदूर का हाथ है कात्‍या, लोहा पिघलाकर उसका आकार बदल देता है।

5. 1990 में आई मूवी में भी सनी देओल की भिड़ंत हुई अमरीश पुरी यानि बलवंत राय से और उन्‍होंने मारा यह दमदार डायलॉग- जाकर दुम हिलाना, तलवे चाटना, बोटियां फेंकेंगे बोटियां..बलवंत राय के कुत्‍ते।

6. सनी देओल की 2013 में आई मूवी 'सिंह साहब द ग्रेट'  में सनी का यह डायलॉग चर्चा में रहा - बलि हमेशा बकरे की दी जाती है, शेर की नहीं।

7. साल 2001 की ब्‍लॉकबस्‍टर मूवी 'गदर एक प्रेम कथा' में एक बार फिर सनी देओल और अमरीश पुरी आमने सामने थे और फिर सुनने को मिला यह बेहतरीन डॉयलॉग- हमारा हिंदुस्‍तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।

8. 1993 में आई दामिनी में सनी देओल ने बोला था एक और पावरपैक्‍ड डायलॉग- चिल्लाओ मत…नहीं तो यह केस यहीं रफ़ा दफ़ा कर दूँगा…ना तारीख ना सुनवाई, सीधा इंसाफ़ वो भी ताबड़तोड़!

9. 1996 में आई घातक में सनी देओल ने पापा धर्मेंद्र की तरह कुत्‍तों का फिर से अपमान किया जब उन्‍होंने कहा - मर्द बनने का इतना शौक है तो कुत्‍तों का सहारा लेना छोड़ दे कात्‍या।

10. घायल मूवी में सनी देओल ने अमरीश पुरी को भयानक धमकी देते हुए डायलॉग बोला था - आने वाले 24 घंटों में तुम्‍हारे चौबीस टुकड़े करके उसका अलग अलग अंतिम संस्‍कार करूंगा।

Post a Comment

और नया पुराने