बियर पार्टी और रंगीन रातें, यही है इस शहर की सड़कों का हाल


ऐसे कई देश है जहाँ कई प्रकार से रातो को पार्टिया की जाती है और सजाया जाता है। हर देश में रात कुछ अलग ही तरीके से मनाई जाती है ऐसे ही कुछ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी है जहां की नाईट लाइफ बियर पार्टी से ही मनाई जाती है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ये रंगीन नजारे फोटोग्राफर मैसिज दाकोविज ने अपने कैमरे में कैद किए हैं। कार्डिफ की नाइटलाइफ को कवर करने वाले मैसिज ने इस बार हलचल भरी बैंकॉक की सड़कों को चुना।


इन तस्वीरों में नजर आ रहे सड़क के माहौल में ब्रिटेन के किसी बड़े शहर जैसी झलक नजर आती है। ये शहर नाइटलाइफ के शौकीन हॉलीमेकर्स के लिए जन्नत की तरह है। हर साल दुनियाभर से टूरिस्ट्स का झुंड यहां पहुंचता है।


फोटोग्राफर मैसिज भी ऐसे ही एक सफर के लिए पहुंचे थे। वो रॉयल पैलेस के पास खाओ सान रोड एरिया के एक होटल में ठहरे, जो कई साल से पॉपुलर टूरिस्ट्स स्पॉट बना हुआ है। मैसिज अपने होटल के ठीक बाहर चकाचौंध भरी यहां की नाइटलाइफ को अपने कैमरे में कैद किए बिना नहीं रह पाए।


मैसिज ने बताया, ''अगर आप बाहर से आए हैं, तो यहां हमेशा आपके लिए कुछ न कुछ करने को है। दिन के वक्त माहौल थोड़ा ठंडा रहता है, लेकिन रात होते ही सड़क पर नाइट मार्केट और बार की रौनक नजर आने लगती है। 

Post a Comment

और नया पुराने