जो तथ्य सर्वे के दौरान सामने आए उसमें सबसे मजेदार यह था कि 18 फीसदी पुरुष ज्यादातर बिना धोए अंडरवियर पहनते हैं। वहीं, 93 फीसदी महिलाएं एक बार अंडरवियर पहनने के बाद धोती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि हर पुरुष ऐसा नहीं होता तो आपकी ये राय भी बदल सकती है। सर्वे के दौरान कई पुरुषों ने इस बात को कबूला है कि वो एक ही अंडरवियर कई दिन तक पहनते रहते हैं।
जब इस सर्वे के बारे में महिलाओं को बताया गया तो उन्होंने कहा कि पुरुषों की इस आदत के बारे में जानकर उन्हें घिन आती है। सर्वे में पता चला है कि पुरुष एक बेडशीट को बिना धोए एक महीने तक इस्तेमाल करते रहते हैं। जबकि महिलाएं बेडशीट को अधिकतम तीन सप्ताह तक यूज करती हैं। पुरुषों की गंदगी का आलम ये है कि उनकी ऑफिस सीट पर, किसी महिला की सीट की मुकाबले 10 फ़ीसदी अधिक बैक्टीरिया होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें