राशिफल : 29 अप्रैल 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: बिजनैस में लाभ होगा। परेशानियां धीरज से हल होंगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा ।

वृष: खानपान में लापरवाही से तबीयत बिगड़ेगी। कामकाज अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे। प्रेमी से कलह के योग हैं।

मिथुन: मानसिक व्यग्रता रहेगी। कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। सीनियर्स रुकावटें डालेंगे। स्टूडैंट्स की पढ़ाई-लिखाई में व्यवधान आएंगे। बुद्धि में वृद्धि होगी।

कर्क: वैचारिक नकारात्मकता रहेगी। मानसिक अस्वस्थता रहेगी। क्रोध अनियंत्रित होगा। परिजनों से कलह होगी। स्थिति हानिप्रद रहेगी। मानसिक बोझ रहेगा।

ऐसे जाने आंखों के फड़कना का शुभ या अशुभ संकेत!

सिंह: दांपत्य क्लेश रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। सांसारिक उदासीनता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा। भागीदारी में मतभेद होंगे।

कन्या: व्यवसायिक यश मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। शारीरिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 0900 से सुबह 1030 तक।

तुला: विचारों से लोग प्रभावित होंगे। सामाजिक संबंध बढ़ेंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम असंतोषजनक रहेंगे। जायदाद संबंधित पारिवारिक विवाद होगा।

वृश्चिक: माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। धन हानि होगी। पारिवारिक क्लेश रहेगा। मन में अप्रसन्नता रहेगी। अनिद्रा से पीड़ित होंगे। स्नेहीजनों से संबंध कटु होंगे।

स्त्री का सपनों में आना भी है एक रहस्य, जानिए इसका अर्थ!

धनु: प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्नेहीजनों से आनंद मिलेगा। आध्यात्मिकता का आनंद रहेगा। स्नेहीजनों संग भेंट होने से हर्ष होगा।

मकर: पारिवारिक क्लेश होगा। ऑफिस में काम ज्यादा बढ़ेगा। तसल्ली से काम करने से लाभ होगा। फोन के जरिए खुशखबरी मिलेगी। अधूरे काम निपटेंगे।

कुंभ: पड़ोसियों से टकराव होगा। ऑफिस का माहौल सुधरेगा। भाग्य पर भरोसा रख कार्य करेंगे। प्रेम स्थिति में सुधार होगा। लेन-देन में गड़बड़ रहेगी।

मीन: परिवारजनों के साथ मतभेद बढ़ेंगे। आर्थिक घाटा होगा। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के कार्य एक साथ हाथ में आएंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم