भगवान को प्रसन्न करना हैं तो पूजा में ध्यान रखें ये बातें


सभी घरों में देवी-देवताअों की पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा में भगवान को बहुत सारी चीजें अर्पित की जाती है। लोग अनजाने में पूजा के दौरान ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसके कारण भगवान नाराज हो जाते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को दरिद्रता अौर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूजा के समय कुछ बातों का ध्यान रखने से भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है......

1. भगवान विष्णु अौर श्रीकृष्ण को प्रसाद के साथ तुलसी दल अर्पित करने का बहुत महत्व है। कुछ लोग तुलसी को एक साथ तोड़कर रख लेते हैं अौर सूख जाने पर कई दिनों तक उन्हें भगवान को अर्पित करते रहते हैं। ऐसा करना अशुभ होता है।

2. पूजा के दौरान भगवान के आगे दीपक प्रज्वलित किया जाता है। यदि दीपक टूट जाए या खंड़ित हो जाए तो उसका उपयोग नहीं करना चहिए। टूटा दीपक प्रज्वलित करने से दरिद्रता व अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसलिए कभी भी खंड़ित दीपक प्रयोग नहीं करना चाहिए।

3. लोग भगवान को माला अर्पित कर भूल जाते हैं, जिसके कारण फूल व हार सूख जाते हैं। सूखे फूल व हार घर में रखना अशुभ माना जाता है। शाम होने से पूर्व ही मंदिर से सूखे फूल व हार को हटा देना चाहिए।

4. घर या मंदिर में टूटी हुई भगवान की प्रतिमाएं रखना अशुभ होता है। घर में मिट्टी या धातु की कोई प्रतिमा खंड़ित हो गई हो तो उसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए या किसी पीपल के वृक्ष के नीचे रख देना चाहिए। 

Post a Comment

और नया पुराने