राशिफल : 2 अप्रैल 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: पराक्रम व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्यों में गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। परिजन भी सहयोग व समर्थन देंगे।

वृष: इच्छित प्रयास सफल होंगे। प्रबल भाग्य से बिगड़े हुए काम बनेंगे। जायदाद के मामले जल्द सुलझेंगे। कारोबार में नए स्रोत जुड़ेंगें।

मिथुन: बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रोपर्टी में निवेश से फायदा नहीं होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।

कर्क: मित्रों का व्यवहार हैरान करेगा। प्रभावशाली मित्रों की मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। मानसिक तनाव कम होगा।

सिंह: भाग्य से ज़्यादा उम्मीद न लगाएं अन्यथा हताश होंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी भी पैदा होगी। व्यय अत्यधिक हो सकता है।

कन्या: परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे। परिवार संग शाम को डिनर पर बहार जाएंगे।

तुला: कम दामों के लालच में घटिया चीज खरीदने से बचें। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें।

वृश्चिक: फाइनेंस के पेपेर्स संभाल कर रखें। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। प्रेमी को पूरा समय देंगे। परिजनों से काम की राय मिलेगी।

धनु: कम समय में सारा काम निपटाएंगे। आर्थिक बोझ पड़ेगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। प्रतिकूल समाचार से मन अशांत रहेगा।

मकर: सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। समारोह में भाग लेंगे। गलत व्यक्ति के सम्पर्क से दूर रहने का प्रयास करें। साख पर आंच आएगी।

कुंभ: जीवन में उत्साह व ताजगी रहेगी। सहयोगी काम-काज निपटाने में मदद करेंगे। रोमांस में कोई आकर्षित होगा। दांपत्य रोमांचित रहेगा।

मीन: प्रशंसा मिलेगी। तन्मय होकर नया करेंगे। छुट्टी का दिन बहार खाना व घूमना फिरना पसंद आएगा। मनोरंजन हेतु मूवी देखने जाएंगे। 

Post a Comment

और नया पुराने