➺ समतल सीने वाले पुरूष धन धान्य से संपन्न होते हैं लेकिन इनमें मानवीय भावनाएं जैसे दया, कृपालुता और सज्जनता से दूर-दूर तक इनका कोई नाता नहीं होता। ऐसे पुरूषों का सामाजिक जीवन भी वास्तवलक्षी दृष्टिकोण से परिपूर्ण होता है।
➺ पुष्ट और उभरे सीने वाले पुरूष साहसी और पराक्रमी प्रवृति के होते हैं। अत सुख पूर्ण जीवन व्यतित करते हैं।
➺ जिन पुरूषों के सीने पर घने बाल होते हैं वे बहुत लक्की होते हैं। वह अपने लक के सहारे जीवन पथ पर आगे बढ़ते जाते हैं और मनचाही सफलता अर्जित करते हैं। स्वभाव से भी यह विनीत और दयालु प्रवृति के होते हैं।
➺ चौड़े सीने वाले और उन्नत सीने वाले पुरूष बहादुर और निडर होते हैं। अपने बल पर ये जीवन में सफलता, धन, वैभव और ऐश्वर्य को प्राप्त करते हैं।
➺ जिस पुरूष का सीना एक तरह से बड़ा और दूसरी तरफ से छोटा हो वह लोमड़ी की तरह चालाक और विभिन्न तरीको से धन अर्जित करने वाला होता है। इनके अवरण में मुखौटा होता है। यह जो दिखते हैं वो होते नहीं।
➺ कठोर सीने वाले पुरूष सुखी जीवन व्यतित करते हैं लेकिन स्वभाव से घमंडी, अहंकारी और उद्दंड प्रवृति के होते हैं। अपना मतलब साधने के लिए यह किसी भी हद तक चले जाते हैं।
➺ पतले सीने वाले पुरूषों को जीवन भर पैसों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
➺ समुद्रशास्त्र के अनुसार ऊंचे-नीचे सीने वाले पुरूषों को अकाल मृत्यु का संत्रास रहता है।

एक टिप्पणी भेजें