सबसे कम उम्र का ये लड़का बना युवा पिता


भारत देश के एक राज्य में अजीब सा मामला सामने आया है। कि केरल में एक सिर्फ 12 साल का लड़का एक बच्चे का पिता बना है।जो अपने आप में एक अनोखा मामला है। इस घटना के बाद यह लड़का देश का सबसे युवा पिता बन गया है।यह बात पिछले साल की है। कि आरोपी लड़के ने 16 साल की लड़की के साथ संबंध बनाए थे। तभी लड़के पर मामला दर्ज भी हुआ है।


 द हिंदू अख़बार के अनुसार लड़की ने पिछले साल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है।पॉक्सो एक्ट के तहत लड़के पर मामला दर्ज किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जेनेटिक प्रोफाइलिंग के जरिये इस बात के सबूत जुटा लिए गये हैं कि आरोपी लड़का ही बच्चे का पिता है।


यह अजीब सी घटना पर डॉक्टर पीके.जब्बार यह कहा कि लड़का एक खास मेडिकल कंडीशन की वजह से पिता बना है। मेडिकल टर्मिनोलॉजी में इसे ‘प्रिकॉसियस प्युबर्टी’ यानी वक्त के पहले सेक्शुअली एक्टिव होना माना जाता है। आमतौर पर लड़कियों में प्यूबर्टी 10 से 14 साल, जबकि लड़कों में 12 से 16 साल के बीच होती है। इस दौरान उनमें फिजिकल चेंज आते हैं। कुछ मामलों में ये प्यूबर्टी वक्त से पहले हो जाती है और इसे ही मेडिकल साइंस में ‘प्रिकॉसियस प्यूबर्टी’ कहा जाता है।

पुलिस की जाँच के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। पैटर्निटी टेस्ट से यह बात पक्की  हो गई है कि नाबालिग लड़का ही बच्चे का पिता है। आपको बता दें कि बच्चे का जन्म साल 2016 के नवंबर माह में हुआ था. जब लड़की से पूछताछ की गई तब जाकर उसने उस लड़के का नाम बताया था। जिसके बाद उस बच्चे की परवरिश का जिम्मा चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم