अंडे में ब्लड स्पॉट होना न तो बुरा होता है और न ही यह फर्टलाइज्ड अंडे की पहचान होती है। यह अंडे के निर्माण के समय किसी टूटी हुई रक्तवाहिनी के कारण होता है। क्योंकि समय के साथ यह ब्लड स्पॉट समाप्त हो जाते हैं, तो अगर किसी अंडे में आपको यह मिलता है तो इसका अर्थ है कि आप ताजा अंडे का सेवन कर रहे हैं। आप इसे बेहिचक खा सकते हैं। और आप इस स्पॉट को न खाना चाहें तो इस स्पॉट को चाकू की नोक से हटा भी सकते हैं।
यह जानने के बाद आपको समझ आ गई होंगी कि यह ब्लड स्पॉट वाला अंडा खाना सही हैं या नहीं? फिर भी आपका मन नहीं करता तो आप ऐसे कूड़े में डाल सकते हैं।

إرسال تعليق