लोग मानते हैं भगवान गणेश का इस बच्चे के रूप में हुआ है पुनर्जन्म


यह सच है दुनिया चमत्कार को नमस्कार करती है। जो आज चमत्कार दिखा दे दुनिया उसी की पूजा करने लग जाती है। कुछ ऐसे ही चमत्कार की पूजा की जा रही है जालंधर के एक गांव में जहाँ एक बच्चे को लोग भगवान गणेश मानकर पूजन कर रहे हैं। इस बच्चे को ग्रामीण बल्कि उसके स्कूल के शिक्षक भी उसे भगवान गणेश का अवतार मानते हैं और उसके सामने सिर झुकाते हैं।


पंजाब के जालंधर में मजदूरी करने वाले कमलेश का छह साल का बेटा प्रांशु लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गांव और आसपास के इलाकों के तमाम लोग अक्सर प्रांशु के पैर छूकर उससे आशीर्वाद लेते हैं। नियमित रूप से प्रांशु की पूजा करने के बाद उसके पैर छूते हैं और उसका आशीर्वाद लेते हैं। यहां के लोग इसे गणेश कहते है। लोगों का मानना है कि ये भगवान श्रीगणेश का अवतार है। इस बच्चे का चेहरा अजीब है इसका सिर बड़ा है और आंखे भी बड़ी-बड़ी है। लोग इस बच्चे को देखने और मिलने के लिए काफी जतन करते है।


दरअसल, एक जन्मजात बीमारी के चलते प्रांशु का सिर काफी बड़ा और आंखे छोटी रह गई। बताया जाता है कि इसकी वजह गर्भ में उसका उचित विकास न हो पाना था। प्रांशु अपने पैरों पर चल भी नहीं पाता है। लेकिन पैदा होने के बाद जब लोगों ने उसका चेहरा देखा तो उसकी तुलना भगवान गणेश से करने लगे। देखते ही देखते यह बात तेजी से फैल गई और लोग प्रांशु की पूजा करने लगे। प्रांशु के परिवार वाले उसे भगवान की वेशभूषा में तैयार भी कर देते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم