बता दें फिल्म का ट्रेलर अपनी रिलीज से कुछ घंटों पहले ही लीक हो गया था। इसके बावजूद इसे उक्त चारों भाषाओं में इसे आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इसके कुछ देर बाद ही यह ऑनलाइन वायरल हो गया। फिल्म का हिंदी संस्करण जारी करने वाले फिल्मकार करण जौहर ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, 'सर्वाधिक देखा गया ट्रेलर! 10 करोड़ लोगों ने देखा। 'बाहुबली 2''।
यह इस श्रृंखला की दूसरा फिल्म है, जिसमें इस पर प्रकाश डाला जाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे सितारों के अभिनय से सजी फिल्म दुनियाभर में 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
बता दें कि कमाई के मामले में इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। रिलीज से पहले इस फिल्म ने सैटेलाइट्स राइट्स के माध्यम से 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

एक टिप्पणी भेजें