भारतीय सिनेमा के इतिहास में 'बाहुबली 2' ने तोड़ा रिकॉर्ड


साल 2015 की सुपरहिट फिल्म रही ‘बाहुबली- द बिगिनिंग’ की सीक्वल ‘फिल्म ‘बाहुबली 2-द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर लांच हो चुका है। 'बाहुबली 2' का ट्रेलर चार भाषाओं- हिन्दी, तमिल, तेलुगू व मलयालम में जारी किया गया। यह किसी भी भारतीय फिल्म का यूट्यूब पर सर्वाधिक देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है। राजमौली ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा, '10 करोड़! इतनी संख्या के बारे में कभी नहीं सोचा था। उन सभी के लिए, जिन्होंने इसे संभव बनाया।'

बता दें फिल्म का ट्रेलर अपनी रिलीज से कुछ घंटों पहले ही लीक हो गया था। इसके बावजूद इसे उक्त चारों भाषाओं में इसे आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इसके कुछ देर बाद ही यह ऑनलाइन वायरल हो गया। फिल्म का हिंदी संस्करण जारी करने वाले फिल्मकार करण जौहर ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, 'सर्वाधिक देखा गया ट्रेलर! 10 करोड़ लोगों ने देखा। 'बाहुबली 2''।

यह इस श्रृंखला की दूसरा फिल्म है, जिसमें इस पर प्रकाश डाला जाएगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे सितारों के अभिनय से सजी फिल्म दुनियाभर में 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

बता दें क‍ि कमाई के मामले में इस फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। रिलीज से पहले इस फिल्‍म ने सैटेलाइट्स राइट्स के माध्‍यम से 500 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है।

Post a Comment

أحدث أقدم