'बाहुबली 2' का नया पोस्टर रिलीज, इस अंदाज में नजर आए


‘बाहुबली-2’ इस साल रिलीज होने वाली वो फिल्म है, जिसका सब लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स भी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं और यही कारण है कि वो लोगों की उत्सुकता को ध्यान में देते हुए लगातार फिल्म से जुड़े पोस्टर या वीडियो पेश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ था, जो कि अब रिकॉर्ड बना चुका है और आज इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसे देखने के बाद हम शर्त लगा सकते है कि आप अपने दांतों तले अंगुलिया दबा लेंगे।

फिल्म के इस पोस्टर को मेकर्स द्वारा आज सुबह ही कुछ देर पहले रिलीज किया गया है। जिसमें फिल्म के हीरो प्रभाष जंग के मैदान में दिख रहे हैं। प्रभाष ने इस फोटो में जहां शरीर के ऊपरी भाग पर युद्ध की पोशाक पहनी हुई है, वहीं नीचे एक हरे रंग की धोती पहनी हुई है। आज शाम को इस फिल्म का प्री-रिलीज प्रोग्राम भी रखा गया है, जिसमें लोगों को काफी सारा मसाला देखने को मिलेगा। इस प्रोग्राम में फिल्म का ऑडियो लांच किया जायेगा। 

Post a Comment

और नया पुराने