डाक्टर के पर्चे पर Rx क्यों लिखा जाता है?


लैटिन भाषा में Rx एक चिन्ह है जिसका अंग्रेजी में मतलब Take होता है। इस हिसाब से इसका मतलब हुआ ‘लेना’। इसका एक सीधा सा मतलब ये है कि डॉक्टर आपको वे दवाएं लेने के लिए कह रहा है। ये तो एक सामान्य बात है जिन्होंने इसे थोड़ा सा भी जानने की कोशिश की है वे इसे आपको आसानी से बता देंगे।

लेकिन अब हम आपको बताने जा रहे Rx के पीछे वो कहानी जिसे आपको कई डॉक्टर्स खुद भी नहीं बता पाएंगे।बता दें चिकित्सा के क्षेत्र में यूनान यानि मिस्त्र का बहुत योगदान है। दअरअसल मिस्त्र के ही एक देवता हैं होरस जिनकी आंख Rx की तरह है। उनकी इस आंख को अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है और इसलिए एक वजह ये भी है कि डॉक्टर पर्चे पर Rx लिखते हैं लेकिन कई डाक्टरों को भी इस बारे में नहीं पता है।

2100 ई. पू. के आसपास की मेसोपोटामिया सभ्यता की खोज से इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि उस वक्त तक मिस्त्र में दवा के रुप में गोलियों का उपयोग होने लगा था जबकि पहला दवाखाना 8वीं शताब्दी में बगदाद में खोला गया था। अमेरिका में पहला दवाखाना 17 वीं शताब्दी में खोला गया था। 1821 में संयुक्त राज्य अमेरिका में ही दुनिया का पहला फार्मेसी कॉलेज खुला था।

हर लड़की को पता होना चाहिए अपने ये 6 कानूनी अधिकार
क्या आप जानते है जुगनू क्यों चमकते हैं?

Post a Comment

أحدث أقدم