प्रेग्नेंट हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडेन, बेबी बंप के साथ पोस्ट की तस्वीर


बॉलीवुड में सबसे फिट माने वाली एक्ट्रेसेज की सूची में शुमार लीजा हेडन मां बनने वाली हैं। जी हां, आपने सही सुना। यह कोई अफवाह नहीं बल्कि सच है। डीनो ललवानी के साथ पिछले साल अक्टूबर में शादी करने वाली एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।


अभिनेत्री लीजा हैडन ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है और एक तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि ‘हाउसफुल3’, ‘क्वीन’, ‘ए दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में अपने छोटे-छोटे किरदारों से बालीवुड में पहचान बनाने वाली लीजा ने पिछले साल अक्तूबर में डिनो लालवानी से शादी की थी। हेडन को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में एक कैमियो रोल निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में वो रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड बनी थीं।


जैसे ही अपने बेबी बंप वाली फोटो को लीजा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया फैंस उन्हें शुभकामनाएं देने लगे। इससे पहले इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा थी कि चूंकि लीजा मां बनने वाली थी इसलिए उन्होंने जल्दी शादी कर ली। इसी वजह से एक्ट्रेस प्रोजेक्ट्स से पीछे हट रही थीं। लेकिन खुद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके एक्ट्रेस ने सभी तरह की अफवाहों पर रोक लगा दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم