अभी तक आपने पशुओं के दूध को बढाने के लिए किसानों को या पशुपालकों को नए नए तरीके अपनाते देखा होगा या सुना होगा। पशुओं का दूध बढाने के लिए पशुपालक इंजेक्शन या पौष्टिक आहारों का उपयोग करते हैं। लेकिन हाल ही में भैसों का दूध बढाने का एक अनोखा तरीका अख्तियार किया है। यह तरीका ऐसा है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल जिस बीयर को इंसान पीते हैं और अधिक पीने से बीमारियों का खतरा बढ जाता है वहीं वह बीयर भैंसों के दूध को बढाने के लिए वरदान साबित हो रही है।
सूत्रों की मानें तो भैंस न केवल बीयर पीती हैं बल्कि इसे पीने के बाद दूध भी ज्यादा देती हैं। इन्हें बीयर तैयार करने के बाद बचा मलबा खिलाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि जब से उन्हें बीयर का मलबा खिलाया जा रहा है तब से ही इनकी दूध की मात्रा बढ़ गई है। अब ये भैंसे दो से तीन लीटर तक अधिक दूध दे रही हैं।
- अगर दिखें ये लक्षण तो समझ लेना कि पक्का शराबी है
- नहीं छूट रही गंदी फिल्मों की आदत, तो करें ये आसान उपाय

إرسال تعليق