यह भी पढ़े : अपनी पसंदीदा इन बातों को अक्सर छुपाती हैं लड़कियां
- परफ्यूम लगाने के बाद कभी भी अपनी कलाइयों को रगड़े नहीं। इससे सेंट जल्दी उड़ जाएगा।
- जब बेहद हल्की खुशबू का साथ चाहिए हो तो हवा में स्प्रे करें और उसके नीचे से चलते हुए निकल जाएं।
- परफ्यूम को कभी भी नमी वाली जगह पर यूज नहीं करना चाहिए। ह्यूमिडिटी और गर्मी की वजह से खुशबू बिगड़ जाती है और जल्दी गायब हो जाती है।
- परफ्यूम की बॉटल में बची कुछ बूंदों का भी उपयोग कीजिए। बिना खुशबू वाले लोशन में इन्हें मिला लें। जबरदस्त फर्क महसूस करेंगे।
- कलाई पर परफ्यूम लगाने से पहले थोड़ा वेसलिन लगा लें। ज्यादा देर तक महकते रहने के लिए यह आइडिया काफी काम का है।
- नहाने के फौरन बाद ही परफ्यूम लगा लें। आपकी स्किन के अंदर का मॉइस्चर इसे अंदर लॉक कर लेगा। इसके अलावा कपड़ों पर परफ्यूम के दाग भी नहीं पड़ेंगे।
- बालों में कंघा करने से कंघे पी भी परफ्यूम स्प्रे करें। खुशबू आपके बालों में भी समा जाएगी।
- अलमारी में भी थोड़ा परफ्यूम स्प्रे कर दें। आपके कपड़ों में हमेशा महक बनी रहेगी।
यह भी पढ़े : सावधान! ये वाला साबुन बर्बाद कर देगा आपकी Sex Life

إرسال تعليق