ये खूबसूरत किन्नर चली दुनिया जीतने...


खूबसूरत, पारंगत, और सारे मणिपुरियों के बीच मशहूर एक ऐसा सितारा जिसने एक किन्नर होने के बाद भी रंगमंच और सिनेमा की दुनिया में उड़ान भरने की कोशिश की है।

यह भी पढ़े : इस कस्बे में नहीं हैं मर्द, लड़कियां तड़पती हैं शादी के लिए

27 साल की बिशेष हुइरेम जो 9 नवंबर को थाईलैंड में होने वाले मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लेकर अपनी प्रसिद्धि को मणिपुर और मणिपुरी बोले जाने वाले पड़ोसी क्षेत्र असम, बांग्लादेश और म्यांमार से परे ले जाना चाहती हैं।

थाईलैंड के चोन्बुरी में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए चयनित 30 प्रतिभागियों में से बिशेष हुइरेम एक हैं। 2004 से हर साल आयोजित हो रही यह सौंदर्य प्रतियोगिता सिर्फ  किन्नरों के लिए है। बिशेष हुइरेम बैंगलोर विश्वविद्यालय से फैशन और परिधान डिजाइनिंग में स्नातक है और मणिपुरी फिल्मों, रंगमंच से जुड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में से एक है।

यह भी पढ़े : ब्रेस्ट निप्पल की ये सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप..!

बिशेष के माता-पिता ने उनके किन्नर होने का पता चलने पर भी धैर्य से काम लिया। सरकारी नौकरी से रिटायर हो चुके पिता मैंग्लेम भी मणिपुरी फिल्मों और रंगमंच में जाना-पहचाना नाम हैं। वहीं बिशेष की मां खोमदोन्बी ने बताया कि शुरुआत में वह अपने बेटे द्वारा लड़कियों के कपड़ों के प्रति आकर्षित होने पर काफी नाराज होती थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم