प्रेग्नेंसी का नहीं था पता, अचानक पेट दर्द उठा और दे दिया बच्चे को जन्म


भला ये कैसे संभव हो सकता है कि एक औरत ने बच्चे को जन्म भी दे दिया लेकिन जन्म से कुछ देर पहले उसे ये तक मालून नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है। सुनने में मजाक जैसा भले ही लगे लेकिन यह सौ फीसदी सच्ची घटना है। आइए जाने पूरी घटना..... 

यह भी पढ़े : यहाँ का कानून महिलाओं को नहीँ पहनने देता अंडरवियर..!!

दो बच्चों की मां, 23 वर्षीय लियान ब्रेनन 17 अप्रैल 2016 की शाम अपने घर में सोफे पर बैठी थीं कि अचानक उन्हें पेट में तेज दर्द उठा। उन्हें यह दर्द प्रेग्नेंसी के लेबर पेन जैसा महसूस हुआ। वह हैरान हुईं और डर भी गईं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं था कि वह प्रेग्नेंट हैं। करीब आधे घंटे के दर्द के बाद उन्होंने तीसरे बच्चे को जन्म दिया।

ब्रेनन ने कहा, ‘जो हुआ उस पर मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रही हूं। लेकिन यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा सरप्राइज था। मैंने सबकुछ खुद किया, क्योंकि मैं सिंगल मदर हूं। बच्ची को जन्म देने के बाद मैं उसे नहला रही थी कि एक पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया। पानी की आवाज से उसने पूछा क्या मैं नहा रही हूं? मैंने कहा- नहीं, मैंने अभी अभी बच्चे को जन्म दिया है। उसने ही एंबुलेंस बुलाया और हमें अस्पताल ले गई।’

यह भी पढ़े : यह कॉलगर्ल अंतरंग संबधो में चाहती है गोल्ड मेडल..!!

Post a Comment

أحدث أقدم