यह भी पढ़े : इस फिल्म में नजर आएगी संजय और माधुरी की जोड़ी!
सूत्र के मुताबिक, प्रचार और विज्ञापन लागत मिलाकर फिल्म का कुल खर्च 115 करोड़ रुपए रहा है। निर्माता बेहद खुश हैं कि वे पहले ही उपग्रह अधिकार बेचकर 45 करोड़ रुपये और संगीत और अन्य अधिकार बेचकर बाकी 15 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।
सूत्र ने कहा, इसका मतलब यह है कि निर्माताओं को फिल्म की लागत वसूलने के लिए भारत में केवल 45 करोड़ रुपए और विदेशों से 15 करोड़ रुपये ही और कमाने की जरूरत है। ऋतिक भी इसे लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, मैं खुश हूं कि फिल्म अपने निवेश के काफी बड़े हिस्से की कमाई कर चुकी है और अब थिएटरों की कमाई से हमें केवल बाकी कमाई करने की ही जरूरत है। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज की जाएगी। फिल्म में पूजा हेगड़े भी हैं।
यह भी पढ़े : संजय दत्त ने ऐलान किया कब रिलीज होगी 'मुन्नाभाई 3'

إرسال تعليق