यह भी पढ़े : यह सीन करने के बाद रात भर रोना पड़ा इस एक्ट्रेस को
रिपोर्टों के अनुसार, शाहरुख ने अपनी फिल्म 'दिल से' के 18 साल पूरे होने पर उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया, जिसमें वो 'दिल से' का एक डायलॉग बोलते नजर आए। साथ ही इस फिल्म का एक वीडियो शेयर किया। शाहरुख ने इस वीडियो में 'दिल से' से जुड़े कलाकारों का नाम लेते हुए उसके 18 साल पूरे होने पर बधाई दी, लेकिन वे फिल्म की हिरोइन प्रीति जिंटा का नाम का जिक्र करना भूल गए।
'दिल से' में प्रीति ने भी अहम भूमिका निभाई थी और इस फिल्म से ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। शाहरुख ने वीडियो में डायरेक्टर मणि रत्नम, सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवान, एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, 'छैया छैया' की कोरियोग्राफर फराह खान और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान को थैंक्यू कहा, मगर प्रीति का नाम नहीं लिया।
यह भी पढ़े : अक्षय से न होती ये गलती तो ट्विंकल नहीं रवीना होती पत्नी!
शाहरुख को जब इस बात का एहसास हुआ तो उन्होंने प्रीति से माफी मांगते हुए तुरंत एक दूसरा वीडियो शेयर किया जिसमें प्रीति का नाम भी शामिल था।

إرسال تعليق