इस मौसम में होते है सबसे ज्यादा तलाक..!!


तलाक का भी मौसम होता है! वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में सोशलॉजी की एसोसिएट प्रोफेसर जूली ब्रिन और पीएचडी कर रहे ब्रायन सेराफनी ने अपने अध्ययन में पाया कि तलाक दर्ज करवाने का ये मौसम साल में दो बार आता है। पहला मार्च में और दूसरा गर्मी की छुट्टियों के बाद अगस्त में। तलाक के मौसम का मतलब है वो महीने जब सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए। यह अध्ययन वाॉशिंगटन में 2011 से लेकर 2015 के बीच दर्ज हुए तलाक के केस के आधार पर किया गया।

यह भी पढ़े : मर्दों के किस करने के स्टाइल से सब समझ लेती हैं लड़कियां

तलाक के केस सर्दियों और गर्मियों की छुट्टियों के बाद अचानक बढ़ जाते हैं। ये शोध सिएटल में अमरीका के सामाजिक संघ की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किया गया। तलाक के इन मामलों के जरिए परिवारों के व्यवहार को भी समझा जा सकता है। इस शोध को करने वाली ब्रिन्स कहती हैं कि सर्दियों और गर्मियों की छुट्टियां पारंपरिक रूप से परिवारों के एक पवित्र समय है। छुट्टियों में तलाक दाखिल करना अनुचित और वर्जित माना जाता है। संभवत: इसी कारण तलाक के केस अवकाश के बाद ज्यादा दर्ज करवाए जाते हैं।

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में सोशलॉजी की एसोसिएट प्रोफेसर जूली ब्रिन और पीएचडी कर रहे ब्रायन सेराफनी ने अध्ययन के लिए पहले तलाक के दर्ज केसों के आंकड़े जुटाए, फिर घर-घर जाकर लोगों से बात की।

यह भी पढ़े : जवानी की असली उम्र 18-20 नहीं ये होती है....

Post a Comment

أحدث أقدم