हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसकी उम्र लंबी हो और वो बिना किसी बीमारी के जीए। लेकिन आजकल के दौर को देखते हुए यह संभव होना मुश्किल होता जा रहा है। आजकल की टेंशन भरी मॉडर्न लाइफ में अगर कोई 70 साल भी जी जाए, तो कहते हैं कि ‘बहुत है’। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव कर ले तो आप लम्बी उम्र प्रदान हो सकती है, तो क्या करेंगे वो प्रयास जिन्हें करने के बाद आप 100 साल भी जी सकते हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में पता चला कि स्मोकिंग, ड्रिंकिंग, आलस और फलों का सेवन न करना आपको जल्द ही बुढ़ापे की ओर ले जा सकता है। यानी की आप अपनी उम्र से 12 साल बड़े दिख सकते हैं।
1.नियमित जॉगिंग
अगर आप लंबी उम्र चाहते हैं तो नियमित जॉगिंग शुरू कीजिए,इससे आपकी उम्र पांच से छह साल बढ़ सकती है। यह बात एक नए अध्ययन में उभर कर आई है जो डेनमार्क में हृदय संबन्धी अध्ययन का एक हिस्सा है। इस अध्ययन में पाया गया कि हर दिन आधा से एक घंटे की जॉगिंग लंबी उम्र का सबसे ज्यादा उपयोगी तरीका है। कोपनहेगन सिटी हार्ट स्टडी के प्रमुख हृदयविज्ञानी पीटर शनोह्र ने कहा कि इस अध्ययन से हम जॉगिंग के लाभों के बारे में निश्चित जवाब देने की स्थिति में आ गए हैं। शनोह्र ने कहा कि हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि नियमित जॉगिंग से उम्र बढ़ती है।
यह भी पढ़े : पुरुषों के साथ सेक्स के मामले में क्या गलत सोचतीं हैं महिलाएं?
2.सप्ताह में 2 से 3 बार करें सेक्स :
सर्वे में कहा गया है कि सप्ताह में 2 से 3 बार सेक्स, आपकी जिदंगी के 3 साल बढ़ा सकता है। क्योंकि सेक्स कैलोरी कम कर देता है, उतना जितना कि आप 30 मिनट की कसरत के बाद कम करते हैं। सेक्स करने से आपको नींद अच्छी आती है, तनाव कम होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है, ब्लड प्रेशर कम होता है और दिल भी सुरक्षित रहता है।
3.कम खाएं :
एक सर्वे के मुताबिक जपान के बुजुर्ग अपनी खाने की प्लेट तभी छोड़ देते थे, जब उनका पेट 80 प्रतिशत भर जाता था और यही उनकी लम्बी उम्र का भी राज बताता है। रिसर्चर्स भी इस बात को पुख्ता करते हैं कि कम खाने से आप ज्यादा जीते हैं। साल 2008 में हुई एक स्टडी में पता चला कि इंसान जितना ज्यादा खाता है, उसकी रस प्रकिया उतनी कम होती है और उम्र भी कम हो जाती है।
यह भी पढ़े : यहां के मर्दो को सेक्स करने पर हर महीने मिलती है तनख्वाह

Very interesting information
ردحذفإرسال تعليق