कम बजट में करें इन खूबसूरत जगहों का दीदार


यदि आप अपने दिमाग को चुस्त और मन को खुश रखना चाहते हैं तो महीने में एक बार  घूमने जरूर जाएं। यदि आपकी समस्या बजट की है तो चिंता न करें। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहें हैं जहां आप कम खर्च पर आसानी से जा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं रूकने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यनि कि एक या दो दिनों में आना जाना और घूमना हो सकता है। इन जगहों पर जाकर आप ट्रेकिंगए रिवर राफटिंगए वन्य जीवों और नदियों को देख सकते हैं। जिससे आपका मूड़ ओर दिमाग दानों को सकून मिलेगा। आप अपने को प्रकृतिक निकट महसूस करेगें। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

नैनीताल
उत्तराखंड में बसा हुआ नैनीताल पर्वतों से घिरी हुई एक खूबसूरत जगह है। यह झीलों से घिरा हुआ ताल है। जहां आपका मन आसानी से खुश हो जाएगा। यहां आप बोटिंग कर सकते हैं। साथ ही आप यहां से पहाड़ों की सुंदरता को भी आसानी से देख सकते हैं।  इस जगह जाकर आप रोमांचित हो सकते हैं। रोपिंग और रिवर राफ्टिंग की सुविधा भी है आपके लिए है। इसके साथ आप गोलू देवता का मंदिर और कैंची धाम के दर्शन भी कर सकते हैं।

आगरा
आगरा आप आसानी से जा सकते हैं। यहां आपको ताजमहल के अलावा भी और कई चीजों को देखने के अवसर मिलेगें। यमुना नदी के तट पर खड़ा ताजमहल को देखकर आपका मन शांत और खुश होगा। यहां जाने के लिए भारतीय रेलवे ने गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन निकाली है। जो सप्ताह में 6 दिन चलती है। आगरा से पहले आप मथुरा और वृंदावन  के दर्शन भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : लड़कियां लेस्बियन क्यों बनती है?

ऋषिकेष
बेहद सुंदर और उंचे पर्वतों के बीच बसा है श्री हरी नगरी ऋ्षिकेष। दिल्ली से मात्र 265 किण्मी की दूरी पर है ऋषिकेष । यहां आप बेहद कम किराए पर पहुंच सकते हों। यहां पर  रिवर राफ्टिंग के साथ.साथ मंदिरों में घूम सकते हैं। राम झूला और लक्षमण झूला यहां बेहद प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा यहीं से आप नीलकंठ धाम भी जा सकते हैं। 

जयपुर
गुलाबी नगरी राजस्थान में आप जयपुर में घूम सकते हो। यहां पर बड़े और शानदार किलों का दीदार किया जा सकता है। इसके अलावा आप यहां पर राजस्थानी संगीत का आनंद भी उठा सकते हो। वैसे तो राजस्थान घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है। गर्मियों में यहां 45 डिग्री से अधिक तापमान रहता है।
यह भी पढ़े : महिला नागा साधुओं से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Post a Comment

أحدث أقدم