- गोभी के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम पाई जाती है जो वज़न को कंट्रोल करने में मददगार है। इसमें विटामिन, आयरन और पोटैशियम भरपूर मौजूद होता है जो आपको कई बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं कि इतनी उपयोगी सब्जी किस तरह सेहत को फायदा पहुंचाती है।
- पत्ता गोभी में मौजूद विटामिन सी इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग करता है, साथ ही उन रेडिकल्स को बाहर निकालता है, जो आपकी बॉडी को बीमार बना सकते हैं।
- पत्ता गोभी में मौजूद कार्बिनोल, सिनिगिन और इंडोल कैंसर जैसी बीमारी पर भी असरदार है। इसमें सल्फोराफेन पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकता है।
- पत्ता गोभी पाचन को दुरुस्त रखती है, इसके सेवन से कब्ज का उपचार होता है। रेशेदार गोभी पाचन क्रिया को सुचारू बनाती है और कब्ज से निजात दिलाती है।
- इस सब्जी में लैक्टिक एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है। पत्ता गोभी मसल्स को चोट लगने से बचाती है, साथ ही हेल्दी भी रखती है।
- पत्ता गोभी का जूस पीने से अल्सर का खतरा नहीं होता। पत्ता गोभी के जूस में एंटीसेप्टिक अल्सर गुण मौजूद होते हैं जो अल्सर पर प्रभावी रुप से काम करते हैं।
- नियमित रुप से पत्ता गोभी का सेवन करने से बॉडी में बीटा केरोटीन का लेवल बढ़ जाता है जो आंखों की हेल्थ के लिए उपयोगी है। विटामिन ई से भरपूर गोभी आंखों को किसी भी तरह की समस्या से बचाती है। इसके सेवन से मोतियाबिंद का खतरा कम होता है।
إرسال تعليق