WhatsApp के अनचाहे ग्रुप में एड होने से बचने के लिए सेटिंग करें ये बदलाव


WhatsApp का आज देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई तरह के ग्रुप भी बनाए जाते हैं, जिसकी सहायता से आप एक साथ कई लोगों से चैटिंग कर पाते हैं। लेकिन इसका एक नुकसान यह भी है कि आए दिन कोई न कोई हमें किसी न किसी अनचाहे ग्रुप में एड करते ही रहता है, जहां हम किसी को जानते भी नहीं उस ग्रुप में कोई भी हमें एड कर देता है। यही नहीं कई बार तो आपके कांटेक्ट में न होते हुए भी कुछ लोग आपसे बिना कुछ पूछे ही आपको अपने ग्रुप का हिस्सा बना लेते हैं। अगर आप भी कुछ इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो अब WhatsApp में किसी भी अनचाहे ग्रुप में आपको कोई एड नहीं कर सकता। इसके लिए व्हाट्सएप्प में एक विशेष सेटिंग होती है, जिसे ऑन करते ही आपको कोई आपकी मर्जी के बिना जोड़ नहीं सकता। तो चलिए जानते हैं इस खास तरह की सेटिंग के बारे में..


- सबसे पहले आप अपने मोबाइल में WhatsApp ऑपन करें।
- सबसे टाॅप पर दिए गए तीन डाॅट को टैप करें।
- तीन डाॅट को टैप करने के बाद ऑप्शन की लिस्ट शो होगी।
- अब Settings ऑप्शन को क्लिक करें।
- सेटिंग को टैप करने के बाद Account सेक्शन में जाएं।


- अब आपको यहां पर Privacy ऑप्शन पर टैप करना होगा।
- फिर आप ग्रुप में जाएं।
- सबसे पहले यहां पर Everyone का ऑप्शन सेलेक्ट होगा।
- इस ऑप्शन की जगह आप My Contacts या My Contacts Except चुनें।
- इस ऑप्शन को चुन लेने के बाद अब आपके काॅन्टेक्ट मे जो नंबर सेव होगें वो ही आपको ग्रुप में जोड़ सकते हैं अन्य नंबर नहीं।

Post a Comment

أحدث أقدم