आजकल शादी होते ही लोगों का सीधा सवाल ये होता है कि घर में नन्हा मेहमान कब आ रहा है, कुछ जोड़े इस बात को सीरियस लेते हैं तो कुछ इग्नोर कर देते हैं, क्योंकि आजकल ज्यादातर जोड़े क्वालिटी टाइम बिताने की वजह से फैमिली प्लानिंग करने में थोड़ा समय लेते हैं। ऐसे में जब वो तैयार होते हैं तो उससे पहले गर्भधारण से जुड़ी सारी जानकारियां जुटाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान महिलाओं के दिमाग में हमेशा एक सवाल ये रहता है कि पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है?
तो सबसे पहले आपके इन्ही सवालों का जवाब देते हैं। दरअसल पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है ये महिलाओं के ओवरी से निकलने वाले अंडे पर निर्भर करता है, ओवरी से निकलने वाले अंडे से ही ये अनुमान लगाया जाता है कि गर्भधारण होगा या नहीं। सेक्स के दौरान अगर ओवरी से निकलने वाले अंडे शुक्राणु से मिल जाते हैं तब ये तय हो जाता है कि गर्भ ठहरेगा लेकिन ये ओवरी से निकलने वाले अंडे के टाइम पर निर्भर करता है जो केवल आपको पता होता है।
आपको बता दें कि अगर आप पीरियड के करीब 14 दिन बाद अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाती हैं तो गर्भ ठहरने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मासिक चक्र के 14 दिन बाद ही अंडे का ओवरी से निकलने का सही समय होता है। ओवरी से निकलने वाला अंडा 12 से 14 घंटे तक जीवित रह सकता है और यदि आप 12 से 14 घंटे के भीतर संभोग करते हैं तो शुक्राणु इसे फर्टिलाइज कर देता है जिससे प्रेगनेंसी हो जाती है।



إرسال تعليق