कुदरत की बनाई इस दुनिया में अलग-अलग तरह के पशु-पक्षी मौजूद है। जो अपनी किसी ना किसी विशेषता के कारण जाने जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे है। जिसके पंख काफी मूल्यवान है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि शिकारी अपना पूरा-पूरा दिन लगा देते हैं, क्योंकि अगर ये हाथ लग जाए तो कीमत सोने से कम नहीं है. तो चलिए जानते हैं कि कौन सा है यह पक्षी और क्यों हैं इस पक्षी की के पंखो की इतनी ज्यादा कीमत।
आपको बता दें कि ये पक्षी है, आइसलैंड में रहने वाला Eider polar duck, जी हां आपने सही पढ़ा। इस पक्षी के पंखों की कीमत इसलिए इतनी ज्यादा है क्योंकि ये दुनिया का सबसे गर्म फाइबर माना जाता है। यह अत्यधिक गर्माहट तो देता ही है इसी के साथ यह काफी हल्का भी होता है। यही वजह है कि इस पंख का इस्तेमाल लग्ज़री ब्रांड अपने प्रोडक्ट्स बनाने में करते हैं और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसका काफी मांग होती है और कंपनियां इन पंखों को अच्छी कीमत पर खरीदती हैं।
आपको बता दें कि ये गर्म फाइबर तैयार किए जाने वाले पंख आपको तब मिलते हैं जब यह पक्षी अपने अंडो को सेती (हैच) है। लोग एकसाल में तीन बार इसके पंखों को ढूंढने जाते हैं। यह फाइबर काफी हल्का होता है, इसलिए थोड़ा सा इकट्ठा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। शिकारी तो इन पंखो से कमाई करते ही हैं साथ ही स्थानीय लोगों के लिए ये पक्षी कमाई का जरिया है लेकिन यहां आपको बता दें कि इन पंखों के लिए पक्षी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है बल्कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा जीवित रखने की कोशिश की जाती है।
आपको इसकी कीमत जानकर भी हैरानी होगी। 800 ग्राम फाइबर की कीमत बाजार में 5000 डॉलर से भी ज्यादा मिल जाती है, लेकिन ये बहुत ही हल्के होते हैं इसलिए एक किलोग्राम फाइबर के लिए भी कम से कम 60 बत्तखों के घोंसले देखने पड़ते हैं।




إرسال تعليق