वेस्टर्न ड्रेस में छाईं 'अनीता भाभी', खूबसूरत तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस


 सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में गोरी मेम का किरदार निभाकर फेमस हुईं सौम्या टंडन इन दिनों अपने फोटोशूट से लोगों की नीदें उड़ा रही हैं। सौम्या ने हाल ही में इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।


लुक की बात करें तो ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक और ओपन हेयर्स से लुक को पूरा किया है। सौम्‍या कुर्सी पर बैठ कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस सौम्‍या की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


इससे पहले सौम्या ने ब्लैक ब्रालेट और लेदर बॉटम में अपनी ये सिजलिंग तस्वीरें शेयर की थीं। कर्ली हेयर्स, लाइट मेकअप के साथ सौम्या टंडन का ऑल ब्लैक लुक में कहर ढा रही हैं। 


बता दें कि  सौम्‍या टंडन ने कुछ समय पहले शो से अलविदा कह दिया था और अपने बाकी सपने पूरे करने में जुट गई थीं। वह डांस सीख रही हैं।  सौम्मा टंडन इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्‍हें एक मिलियन से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। सौम्या अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करने के अलावा बेटे के साथ भी पोस्ट शेयर करती हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم