एक्ट्रेस मौनी रॉय ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि वह अपने लुक्स से भी लोगों को मात देती हैं।
वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।
अब हाल ही में एक बार फिर मौनी ने व्हाइट लुक की तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल चुरा लिया है। इन तस्वीरों में मौनी बैलून स्लीव क्रॉप टॉप और हाई-वेस्ट रफल्ड स्कर्ट में पोज देती नजर आ रही हैं।
बात अगर उनके वर्क फ्रंट की करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में विलेन की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी रॉय अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ नजर आने वाली हैं।





إرسال تعليق