श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने ग्लैमरस तस्वीरें की शेयर, जमकर हो रही वायरल


 छोटे परदे की खूबसूरत एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह उनकी बेटी पलक भी किसी हिरोइन से कम नहीं है। उनका कमाल का लुक सभी को घायल कर देता है। 


तो वहीं पलक भी सोशल मीडिया पर अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हैं। ऐसे में पलक ने एक बार फिर दिलचस्प अंदाज में फोटो खिंचवाई है। जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


पलक को यहां येलो कलर की बेल बॉटम पैंट और येलो क्रॉप टॉप में देखा जा रहा है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग की क्रॉप श्रग भी पहना हुआ है।


गौरतलब है कि पलक तिवारी जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। पिछले कुछ वक्त से वह विशाल रंजन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रोजी: द सैफरॉन चैप्टर' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم