पलक को यहां येलो कलर की बेल बॉटम पैंट और येलो क्रॉप टॉप में देखा जा रहा है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग की क्रॉप श्रग भी पहना हुआ है।
गौरतलब है कि पलक तिवारी जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। पिछले कुछ वक्त से वह विशाल रंजन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रोजी: द सैफरॉन चैप्टर' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।




एक टिप्पणी भेजें