बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री करने जा रहीं संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शनाया ने इसी साल अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किए हैं। आए दिनों उनके फोटो और वीडियो सुर्खियों में बने रहते हैं।
शनाया अपने फैशन स्टाइल के अलावा अपने बेली डांस के लिए भी काफी जानी जाती हैं। उनके डांस वीडियो शेयर करते ही झटपट वायरल हो जाते हैं। फैंस उनके डांस वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
आपको बता दें कि शनाया कपूर को करण जौहर बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। इस बात का ऐलान करण जौहर ने खुद किया था। इसके अलावा शनाया जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम कर चुकी हैं।




إرسال تعليق