एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर काम के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ भी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में जाह्नवी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में जाह्नवी ऑरेंज बिकिनी और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। जिसे एक्ट्रेस ने मैचिंग ओपन टॉप से टीम-अप किया हुआ है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में जाह्नवी काफी हॉट लग रही है। एक्ट्रेस पार्क में पत्थर पर लेट कर पोज दे रही है।
तस्वीरें शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा- काश हम इस पृथ्वी पर हल्के पैरों से चलना शुरू करें, जैसे बाकी के क्रीचर्स चलते हैं। काश कि हम समझ पाएं कि हमारा एनवायरमेंट ही हमारे पास इकलौती चीज बची है, जिसे हम शेयर कर सकते हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं।
काम की बात करें तो जाह्नवी को आखिरी बार फिल्म 'रूही' में देखा गया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब एक्ट्रेस फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'गुड लक जेरी' में भी काम करती नजर आएगी।




إرسال تعليق