खराब लाइफस्टाइल और खानपान के साथ ठीक ढंग से रखरखाव ना कर पाने के कारण चेहरे की स्किन बेजान सी हो जाती है। बिजी लाइफस्टाइल, धूल और प्रदूषण की वजह से अगर आपका चेहरा भी बेजान और रूखा नजर आ रहा है और चेहरे की रंगत खोती जा रही हैं। जिससे निजात पाने के लिए हम मार्केट से कई तरह के प्रोडक्ट लाकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे नैचुरल निखार मिलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिससे आप अपने चेहरे की रंगत को पहले की तरह ही बढ़ा सकते हैं.....
1. त्वचा का कालापन दूर करने के लिए आप दूध और नींबू को एक -साथ मिलाकर उपयोग में ला सकती हैं। वैसे भले ही दूध और नींबू एक-दूसरे के विपरीत गुण वाले हों लेकिन ठंडे दूध में नींबू का रस मिलाकर लगाकर आप अपनी स्किन का रंग निखार सकती हैं। आधा कप दूध में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिक्सचर को त्वचा पर लगाएं और सूखने दें। जब पहला कोट सूख जाए तो दोबारा इसे लगाएं। जब दूध सूख जाए तो इसे रूई या सूती रूमाल को गीला करके स्किन की सफाई करें। नियमित रूप से यह मिक्स लगाने से आपकी स्किन में निखार आएगा।
2. रात को सोने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धोइए। इससे स्किन की अशुद्धियों दूर हो जाएंगी। इसके लिए आप रात को सोने से पहले ठंडे और साफ पानी से अपनी स्किन को साफ करके ही बिस्तर पर सोने के लिए जाएं। इससे आपकी स्किन जब रिपेयर हो रही होगी तब उसमें कुछ भी अशुद्धियां नहीं होंगी।
3. रात को सोने से पहले आप अपनी त्वचा की हफ्ते में 2 बार मसाज जरूर करें। मसाज करने के लिए 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें। 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
5. किसी भी व्यक्ति की स्किन रात को रिपेयर होती है और इसके लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए रात को अच्छी नींद लें, जिसके बाद सुबह जब आप उठेंगे तो आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें