फ्रांस में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू को 20 जून से हटा लिया जाएगा। इसके साथ ही फ्रांस की सरकार ने आज गुरुवार से बाहर में मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। फ्रांस ने की सरकार ने कहा कि वह बाहर में मास्क पहनने की बाध्यतात को समाप्त कर रही है और 10 दिनों तक नाइट कर्फ्यू को हटा दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिली है और टीकाकरण अभियान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने कहा कि लोगों को बाहर मास्क पहनने की अनिवार्यता आज गुरुवार से हटा दी और 20 जून से कोरोना कर्फ्यू को भी समाप्त कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री कास्टेक्स ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा कि हमारे देश की स्वास्थ्य स्थिति में अपेक्षा से अधिक तेजी से सुधार हो रहा है।
हालांकि, फ्रांस की सरकार ने कहा कि अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगहों और स्टेडियमों जाते हैं तो आपको मास्क पहनना होगा। फ्रांस में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावर देखने को मिला है। देस में मंगलवार को कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या गिरकर 3200 पर आ गई है। अगस्त 2020 के बाद यह पहला मौका है जब नए मामलों इतनी गिरावट देखने को मिली है। छह महीने पहले देश में शुरू हुए टीकाकरण अभियान की धीमी शुरुआत के बाद फ्रांस वैक्सीनेशन को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

إرسال تعليق