WhatsApp पर इन दो तरीकों का इस्तेमाल कर अनजान लोगों से छिपाएं अपनी प्रोफाइल पिक्चर


 WhatsApp का भारत में एक बड़ा यूजरबेस है और इस मैसेजिंग ऐप पर माता-पिता, रिश्तेदार और भाई-बहन और कई अनजान लोग भी हैं। कई बार हमारी प्रोफाइल पिक्चर को अनजान लोग डाउनलोड कर लेते हैं या फिर उन्हें दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं, जो काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है। आइये जानते हैं व्हाट्सएप के 4 उपयोगी टिप्स....


WhatsApp हाल ही अपनी प्राइवेसी पॉलिसी 2021 को लेकर चर्चा में है, लेकिन इसके बावजूद भारत में व्हाट्सएप काफी लोकप्रिय है। जहां इसका सिंपल यूजर इंटरफेस उपयोगकर्ता को आकर्षित करता है, वहीं इसमें ढेरों फीचर्स भी दिए गए हैं, जो अनजान लोगों के सामने आपकी प्राइवेसी को बरकरार रखेंगे। आइये विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।


व्हाट्सएप पर अक्सर हम एक अच्छी प्रोफाइल पिक्चर लगाते हैं, जो अधिकतर लोगों को पसंद आए। लेकिन कई बार कुछ लड़कियों और लोगों में इस बात का डर होता है कि उनकी पिक्चर कोई और व्यक्ति डाउनलोड न कर लें या उसका गलत तरीके से इस्तेमाल न करें। इससे बचने के लिए व्हाट्सएप में खास विकल्प दिया गया है।


दरअसल, व्हाट्सएप पर अनजान लोगों से प्रोफाइल पिक्चर छिपाने के लिए आप दो तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले तरीके के माध्यम से आप व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद अकाउंट में जाएं और वहां प्राइवेसी के विकल्प पर क्लिक कर दें। अब दूसरे नंबर पर प्रोफाइल फोटो लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें। इसके बाद तीन विकल्प मिलेंगे, जिसमें से माय कॉन्टैक्ट पर क्लिक कर दें। अब आपके फोन में मौजूद कॉन्टैक्ट ही प्रोफाइल पिक्चर देख पाएंगे। दूसरा तरीका यह है कि अगर प्रोफाइल पिक्चर को कुछ चुनिंदा लोगों से छिपाना चाहते हैं, तो उनका कॉन्टेक्ट डिलीट कर दें, लेकिन डिलीट करने पहले वह नंबर किसी डायरी पर नोट करके रख लें।

Post a Comment

أحدث أقدم