इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बताया वो किस कप्तान की अगुवाई में खेलना चाहते है IPL


 इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तान के तौर पर जाने जाते हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है। वहीं, धोनी भी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट के मुकाबले विराट कोहली का बतौर कप्तान आईपीएल में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह अपनी कप्तानी में अबतक एक बार भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खिताब दिलाने में नाकाम रहे हैं। इसी बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बताया कि वह आईपीएल में कोहली, धोनी और रोहित में से किसकी कप्तानी में खेलना पसंद करेंगे।


क्रिकट्रैकर के सवाल-जवाब सेशल में जब माइकल वॉन से पूछा गया कि वह आईपीएल में किसकी कप्तानी में खेलना चाहेंगे तो पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा, 'रोहित शर्मा। मुंबई इंडियंस बिना किसी सवाल के विश्व की बेस्ट टी-20 टीम है। वह एक लाजवाब लीडर हैं वह शांत हैं और चीजों को बेहतरीन तरीके मैनेज करते हैं, उनकी रणनीति काफी चतुराई भरी रहती है और मैं खुद को रोहित की टीम में रखना चाहूंगा।' रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पांचवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया था। 


रोहित के बाद आईपीएल में सबसे सफल कप्तान धोनी रहे हैं, जिनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन दफा आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2010 और 2011 में लगातार दो सीजन खिताब पर कब्जा किया था, जबकि साल 2018 में टीम ने टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी। आईपीएल 2019 के फाइनल मैच में मुंबई ने चेन्नई को महज 1 रन से हराया था।

Post a Comment

أحدث أقدم