IPL में अब तक इन पांच गेंदबाजों को लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के

 
आइपीएल में जहां एक तरफ छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है तो वहीं ऐसे गेंदबाजों की भी कोई कमी नहीं है जिनकी गेंदों पर इस लीग में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं। इस लीग में अब तक जहां सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ अपनी गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला के नाम पर है। हैरान की बात ये है कि, आइपीएल में अब तक जिन गेंदबाजों की गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं उनमें ज्यादातर संख्या स्पिनर्स ही हैं। इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के खाने के मामले में अगर टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो सब स्पिनर्स ही हैं। 


आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड स्पिनर पीयूष चावला के नाम पर है। पीयूष ने अब तक इस लीग में 163 पारियों में सबसे ज्यादा 181 छक्के खाए हैं। वहीं आइपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अमित मिश्रा भी छक्के खाने के मामले में पीछे नहीं हैं। अमित मिश्रा ने अब तक इस लीग की 154 पारियों में कुल 175 छक्के खाए हैं और इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा आइपीएल के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक रवींद्र जडेजा इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं। जडेजा ने अब तक इस लीग में खेले 162 पारियों में कुल 156 छक्के खाए हैं। 


सबसे ज्यादा छक्के खाने के मामले में चौथे नंबर पर चहल हैं जिन्होंने 105 इनिंग में 146 छक्के खाए हैं तो वहीं पांचवे नंबर पर हैं हरभजन सिंह। हरभजन सिंह ने 160 पारियों में 145 छक्के खाए हैं। छठे नंबर पर मौजूद स्पिनर आर अश्विन ने 156 पारियों में 143 छक्के खाए हैं। सातवें नंबर पर ड्वेन ब्रावो हैं जो तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने 141 पारियों में अब तक 142 छक्के खाए हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم