इंडियाटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उसके पैरेंट्स चाहते थे कि वे मोहित रैना से शादी कर लें। इसकी वजह थी उनके परिवार का मोहित से इम्प्रेस होना। वे 'देवों के देव महादेव' में उनके किरदार से प्रभावित थे। रियल लाइफ में भी मोहित का जेंटल व्यवहार प्रियंका के घर वालों को भा गया था। प्रियंका के घर वाले मोहित को प्रियंका के होने वाले दूल्हे के रूप में देखते थे।
प्रियंका के अनुसार, उनके परिवार को लगता था कि मोहित रैना व्यवहार कुशल, ईमानदार, जवान और बेहद अद्भूत कलाकार है। बाद में ये खबर मोहित के पास भी पहुंची। ये सुनते ही मोहित चौंक गए और साथ ही खुश भी हुए। उन्होंने कहा कि वह प्रियंका का सम्मान करते हैं। मोहित ने कहा कि वह अलग जन्म में प्रियंका से उसके सपनों के राजकुमार बनकर मिलेंगे।




إرسال تعليق