तौकते तूफान में गिरे पेड़ों के बीच मस्ती करती दिखीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह, देखें फोटो


 साइक्लोन तौकते ने मुंबई, गुजरात समेत कई जगहों पर भारी तबाही मचाई। तेज बरसात के साथ ही तूफान के चलते कई सारे पेड़ टूटकर गिर गए तो कहीं अन्य कई तरहों के नुकसान देखने को मिली। 


मौसम को देखते हुए सरकार ने भी लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की थी। मुश्किल और चुनौतीभरे इस समय में भी कुछ लोगों ने इस आपदा को अवसर में बदलकर इसे सकारात्मकता से लिया और इसका भरपूर आनंद उठाया।


टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने सोसिल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट किया है जिसमें देखा गया कि वो इस साइक्लोन में टूटे पेड़ों के बीच डांस कर रही हैं और बरसात का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। 


एक्ट्रेस ने मुंबई से अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें 'दिया और बाती हम' एक्ट्रेस का ये हॉट अवतार देखने को मिला।


अपने इस फोटोशूट को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप तूफान को शांत नहीं कर सकते इसलिए कोशिश करना बंद करें। आप खुदको शांत करिए और कुदरत की आनंद लें क्योंकि ये तूफान भी गुजर जाएगा।"


उन्होंने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, "जिंदगी का अर्थ तूफान के टलने का इंतजार नहीं बल्कि बरसात में नाचने का है।

Post a Comment

أحدث أقدم