आर अश्विन ने गेंदबाजों के लिए की इस खास नियम का मांग


 टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने फ्री हिट के नियम को बकवास बताते हुए कहा कि इसको क्रिकेट से हटा दिया जाना चाहिए। मांजरेकर ने क्रिकेट में फ्री हिट और लेग बाय जैसे नियमों को गेंदबाजों के लिए अनफेयर बताया है। उनके इस कॉलम का जवाब आर अश्विन ने ट्विटर पर दिया है। अश्विन का मानना है कि फ्री हिट अच्छा मार्केटिंग टूल है और इसे फैन्स ने भी काफी पसंद किया है। इसके साथ ही अश्विन ने गेंदबाजों के लिए एक खास नियम का मांग की है।


अश्विन ने ट्विटर पर लिखा, 'कम ऑन संजय मांजरेकर, फ्री हिट शानदार मार्केटिंग टूल है, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया है। चलिए ऐसा करते हैं, गेंदबाज के हिस्से में एक फ्री बॉल जोड़ दी जाए, जब भी नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़ दे। अगर फ्री गेंद पर विकेट मिल जाता है, तो गेंदबाज के हिस्से से और टीम के टोटल रन से 10 रन कम कर दिए जाएं।'


अश्विन ने इसके बाद एक और ट्वीट में लिखा, 'याद रहे आपको क्रीज तभी छोड़नी है, जब गेंदबाज के हाथ से गेंद निकल चुकी हो।' इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) की ओर से खेलते हुए आर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को एक मैच में मांकड़िंग आउट किया था, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 

Post a Comment

أحدث أقدم