कोरोना काल ने लोगों को बड़ी मुसीबत में डाल दिया है। कुछ लोगों की नौकरी छूट चुकी है तो तमाम लोग दुकानें बंद करके घर में बैठे हैं। ऐसे में आर्थिक हालात मानो पूरी तरह से बिगड़ चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई बार आपकी खराब स्थितियों की वजह आपके ग्रह नक्षत्र भी होते हैं। ग्रहों की स्थिति को सकारात्मक करने में कुछ ज्योतिषीय उपाय कारगर हो सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आटे और रोटियों से होने वाले चमत्कारी उपायों के बारे में जो आपका दुर्भाग्य दूर करने के साथ धन संबन्धी समस्याओं को दूर करने और तमाम दूसरी परेशानियों से मुक्ति दिलाने में कारगर हैं....
- अच्छी नौकरी चाहते हैं या व्यापार को बेहतर करना चाहते हैं तो हर रविवार को आटे में गुड़ मिलाकर मीठे पुए या पूड़ियां बनाएं और गाय को दें। इससे आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है जिससे नौकरी के तमाम अवसर मिलते हैं, व्यापार बेहतर होता है और आय के अन्य रास्ते खुलते हैं।
- यदि आप मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन आपका भाग्य साथ नहीं देता और आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम आपको नहीं मिल पाते तो आटे में चीनी मिलाकर रोजाना चीटियों को डालें। इससे दुर्भाग्य दूर होता है और राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। धन संबन्धी कष्ट भी दूर होते हैं।
- शनिवार के दिन 100 ग्राम चने, लेकर उसमें 11 तुलसी के पत्ते और 2 दाने केसर के डालें और आटा पिसवा लें। इस आटे को गेहूं के आटे में मिला दें और परिवार के सभी सदस्य इसकी रोटियां बनाकर खाएं। इससे आपकी सेहत भी बेहतर होगी और पारिवारिक क्लेश खत्म होगा। परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ेगा।
- एक रोटी पर सरसों का तेल लगाकर हर शनिवार को किसी कुत्ते को खिलाएं या फिर सरसों के तेल का परांठा बनाकर खिलाएं। इससे शनि संबन्धी कष्ट दूर होगा। साथ ही कर्ज और आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।




إرسال تعليق