वहीं, CSIR की रिपोर्ट के मुताबिक नॉन वेज खाने वाले लोगों के वेजिटेरियन लोगों के मुकाबले कोरोना से संक्रमित होने की संभावना ज्यादा रहती हैं। बतां दें कि CSIR का ये सर्वे देशभर के 10 हजार से अधिक लोगों पर किया गया था, औऱ इस रिपोर्ट को 140 डॉक्टरों के ग्रुप ने मिलकर तैयार किया है। सर्वे के मुताबिक AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा है, उसके बाद B ब्लड ग्रुप वाले लोगों को।
वहीं एक डाॅक्टर के अनुसार, सब कुछ व्यक्ति के जेनेटिक स्ट्रक्चर पर निर्भर करता है। डाॅक्टर के मुताबिक, हो सकता है कि O ब्लड ग्रुप वालों का इम्युन सिस्टम AB और B ब्लड ग्रुप वाले लोगों के मुकाबले ज्यादा स्ट्रांग हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये लोग कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करना छोड़ दें, क्योंकि O ब्लड ग्रुप वालों का इम्युन सिस्टम कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।




एक टिप्पणी भेजें